4 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बुरी तरह से नोंचा

by Kakajee News

4 साल के बच्चे कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच डाला। बच्चे के सिर में 40 टांके लगाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चे पर करीब 15 से 20 कुत्तों के झुंड ने हमला किया। परिजन बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एंटी रेबीज इंजेक्शन न मिलने पर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
बच्चे के परिजनों ने बताया कि घर के कुछ दूरी पर बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान कुत्तों ने हमला बोल दिया। जब उन्हें अपने भतीजे के रोने के आवाज सुनी तो वह बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने बताया कि कुत्ते लगातार हिंसक हो रहे हैं। पिछले सप्ताह भी उनकी गली में कुत्ते ने एक लड़की को नाेंच लिया था।

हिसार जिले में कुत्तों के हमले की घटना लगाता बढ़ रही हैं। अनाज मंडी में कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया था। दो दिन पहले कैंट एरिया में पिटबुल ने एक छात्रा को नोंच डाला था। करीब दो माह पहले गांव ढंढूर के पास बुजुर्ग महिला को कुत्ते ने नोंचा था। जिसके बाद महिला के परिजनों ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

पशु चिकित्सक डॉकटर आरएस खासा ने बताया कि कुत्तों के व्यवहार में तेजी से बदलाव हो रहा है। यह मौसम कुत्तों के प्रजनन का समय होता है। इस समय में कुत्ते हिंसक हो जाते हैं।

Related Posts