Raigarh News:- लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने चलाया कैंसर जागरूकता अभियान

by Kakajee News

Raigarh News:- रायगढ़.अक्टूबर माह में गांधी सेवा सप्ताह के अंतर्गत चाइल्डहुड कैंसर पर लायंस क्लब प्राइड द्वारा जानकारी दी गईl क्लब के सदस्यों द्वारा शासकीय कन्या पुत्री शाला में बच्चियों को कैंसर जागरूकता पर कार्यशाला दी गईl वर्तमान समय में छोटे बच्चों में कैंसर बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है ऐसी स्थिति में बिना डरे और बिना विलंब किए किस प्रकार हम कैंसर को बढ़ने से रोक सकते हैं इस बारे में बच्चों को बताया गया।
Raigarh News:- क्लब के सदस्यों द्वारा बच्चों में होने वाले कैंसर के बारे में उन्हें बताया गया उनके लक्षण एवं उनके इलाज एवं सावधानियां के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गईl एवं इस जुड़े पंपलेट वितरित किए गए यह कार्यशाला क्लब के ही सदस्य डॉक्टर स्नेहा चेतवानी एवं डॉक्टर नेहा अग्रवाल द्वारा ली गई। इस गतिविधि में क्लब की अध्यक्ष एमजेएफ ला लता अग्रवाल सचिव ला विनीता अग्रवाल सरिता अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, मोनिक साओ, शिखा रात्रि व अन्य सदस्य शामिल थेlRaigarh News:-
Raigarh News:- इसके अलावा विभिन्न खेलकूद के मैदान, पार्क , बच्चों के अस्पताल जैसे डॉक्टर संजीव गोयल के क्लीनिक पर, डॉक्टर स्नेहा चेतवानी के क्लीनिक पर, और भी कई अस्पतालों में बच्चों में कैंसर की जानकारी से जुड़े पांपलेट लगाए गए।

Related Posts