Raigarh News: पुलिस स्मृति दिवस में शामिल हुए कलेक्टर एवं एसएसपी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान

by Kakajee News

Raigarh News:-रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल आज उर्दना पुलिस लाईन के शहीद स्मृति गार्डन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस में शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एसपी आशुतोष सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान एसएसपी सदानंद कुमार ने शहीद हुए पुलिस बलों के जवानों के नामों का वाचन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस जवानों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। इस मौके पर शहीद के परिजनों को कलेक्टर एवं एसएसपी ने शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर को हर साल पूरे भारत के पुलिस के लिए पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर का दिन उन दस पुलिस वालों को समर्पित है जो 1959 में भारत चीन की सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इस दिन पुलिस में सेवा करने के दौरान शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इस अवसर पर डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, सीएसपी श्री संजय महादेवा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts