पूरे विधानसभा में निकली विशाल बाइक रैली और महिलाओं की पद यात्रा में दिखा गोपिका गुप्ता का दबदबा

by Kakajee News

रायगढ । लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार मतदान दिवस के ठीक एक दिन पूर्व गोपिका गुप्ता के समर्थकों ने रायगढ़ में दिखाया अपना दम । आपको बता देगी गोपिका गुप्ता रायगढ़ विधानसभा में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव (सिलाई मशीन छाप) के चुनाव चिन्ह पर लड़ रही हैं । यूं तो कई महीने पहले से ही उन्होंने जनता के बीच जाकर अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया था , पर जैसे ही चुनाव के दिन नजदीक आते गए ही उनकी यह प्रचार प्रसार की यात्रा इतना भव्य रूप लेने लगी जिससे विरोधियों के हौसले पूरी तरह से पस्त होते नजर आए ।
इसी क्रम में ठीक विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले रायगढ़ विधानसभा के संपूर्ण ब्लॉक से विशाल बाइक रैली निकाली गई जिसमें पुसौर मंडल,सरिया मंडल, पूर्वांचल मंडल व शहरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मोटरसाइकिलों पर गोपिका गुप्ता के समर्थन के तख़्तिय और बैनर लेकर रैली को संपन्न बनाया,इस रैली के माध्यम से इन सभी क्षेत्रों में गोपिका गुप्ता का प्रभाव साफ देखने को मिला। इसके साथ ही रायगढ़ शहर में एक विशाल पदयात्रा देखने को मिली जिस पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई।
यात्रा की शुरुआत रायगढ़ के स्टेशन चौक से की गई जो गांधी प्रतिमा चौक, सुभाष चौक ,गौरी शंकर मंदिर चौक ,शहिद चौक ,सिग्नल चौक,मिनीमाता चौक होते हुए कबीर चौक में समाप्त हुई, रैली में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली विभिन्न रैलियों के बाद गोपिका गुप्ता के गृह ग्राम पुसौर क्षेत्र के त्रिभोना में क्षेत्र के सरपंचों व ग्रामीणों द्वारा गोपिका गुप्ता का भव्य स्वागत ,सत्कार किया गया। साथ ही उनके समर्थकों ने उन्हें गुलाब जामुनों से तोला । अपने नेता को इस तरह जनता के विकाष के लिए लड़ाई लड़ते देख क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की आंखें छलक उठी साथी ही ग्रामीणों ने अपने नेता को आशीर्वाद देते हुए विजय होने की कामना की।

Related Posts