प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या कर पुआल में जलाया, अधजली लाश बरामद

by Kakajee News

Desk News: शनिवार रात 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे पुआल में रखकर जला दिया गया। रविवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो पुआल में महिला की लाश जलती दिखी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक महिला शाही क्षेत्र के गांव खेऊ की गौटिया की रहने वाली थी। उसके पति ने बताया कि पत्नी शनिवार रात बच्चों के साथ सोई। आधी रात जब उसकी नींद टूटी तो पत्नी घर में नहीं थी। उसने घर और आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला, फिर परिजनों के साथ खोजबीन करने लगा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पुआल में महिला की लाश जलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पति ने उसकी शिनाख्त की।
ग्रामीणों ने पुआल से अधजली लाश को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ मीरगंज दीपशिखा भी पहुंच गईं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अधजली लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके पति से पूछताछ की गई। महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला के गांव निवासी युवक से अवैध संबंध थे। पति इसका विरोध कर रहा था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उधर, महिला की जिस तरीके से हत्या की गई है, उससे हर कोई स्तब्ध है। बता दें कि महिला के चार बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी है। उसकी उम्र 11 साल है। बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts