CISF का 55वां स्थापना दिवस: रायगढ़ लारा में आयोजित हुआ

by Kakajee News

कार्यक्रम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यूनिट NTPC रायगढ़ लारा के द्वारा परेड ग्राउंड में CISF का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर परेड का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम ने भाग लिया। कार्यक्रम में जवानों ने नक्सली हमले का डेमो प्रदर्शन भी किया।

वहीं देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों की रक्षा, और परमाणु ऊर्जा संस्थानों में सीआईएसएफ किस तरह से अपनी भूमिका निभाता आ रहा है। उसे भी बताया गया साथ ही सीआईएसएफ का अग्निशमन विभाग भीषण आगजनी में किस तरह से कार्य करता है। इसका भी उदाहरण प्रस्तुत किया गया

रायगढ़ के लारा स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ इकाई ने परेड मैदान में स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बल सदस्यों के कौशल क्षमताओं का प्रदर्शन जवानों ने किया। इसमें सुरक्षा बल की टीम प्रदर्शनी बल दिखाए। एनटीपीसी महाप्रबंधक श्री अखिलेश सिंह मुख्य अतिथि की उपस्थिति में स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर बल के जवानों ने परेड सलामी मार्च पास्ट के साथ रिप्लेस शूटिंग, पोस्ट प्रोटेक्शन डेमो, प्रदर्शन से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि द्वारा सीआईएसएफ जवानों को एवं पूरे परिवार को बधाई शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में संचालन सहायक – उप निरीक्षक राकेश कुमार पांडे द्वारा किया गया जिसमें उप निरीक्षक एस लकड़ा एवं उप निरीक्षक बलजीत सिंह उप निरीक्षक एसके त्रिपाठी प्रधानारक्षक कन्हैया यादव का विशेष योगदान रहा एवं अन्य बल सदस्यों के भी महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Posts