GRP पुलिस को ट्रेन में सफर कर रहे मुसाफिरों के मोबाइल छीनने वाले शातिर चोर को पकड़ने में सफलता मिली है। दरअसल पिछले दिनों खंडवा के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन महिला बैठी थी। तभी एक शातिर खिड़की के पास आया और महिला का मोबाइल लेरकर भाग गया था।
यह घटना उस समय घटी थी जब ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ने वाली ही थी, जिसके बाद पीड़ित महिला ने भुसावल पहुंच कर उसके साथ हुई इस घटना की शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज कराई। घटना को लेकर खंडवा जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपी की तलाश को लेकर एक्टिव थी कि इसी बीच आरोपी ने एक बार फिर उसी अंदाज में वैसी ही घटना को अंजाम देने खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंचा और उसे तुरंत जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा। जीआरपी ने आरोपी युवक के साथ लूटा गया मोबाइल खरीदने वाले को भी इस मामले में सहआरोपी बनाया है।
हालांकि पूरी घटना में आरोपी तक पहुंचने में रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी रिकार्डिंग ने भी अहम रोल निभाया था, जिसकी वजह से मोबाइल लूटने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ सका।
एक महिला अपने परिवार के साथ लखनऊ से मुंबई जा रही थी। इसी बीच ट्रेन जब खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। तभी एक शातिर बदमाश ने ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर महिला से उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
