राम धुन में ग्राम भैंसबोड, त्रिदिवसीय मानस गान में डुबकी लगा रहे ग्रामवासी

by Kakajee News

एक तरफ जहां 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई और पूरा देश राम मय नजर आ रहा था । राम भक्ति का रंग अभी उतरा नही है । राम रंग में अभी भी ग्रामवासी डूबे नजर आ रहे है । दरअसल धमतरी जिले के ग्राम भैंसबोड में तीन दिवसिय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 फरवरी तक किया गया है । इसमे प्रतिभागी मंडली अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी रहे है और श्रोताओं को अपने बांधे रख रहे है ।

अलग-अलग प्रसंगों को किया जा रहा प्रस्तुत

रामायण प्रतियोगिता में आए मानस मंडलियों द्वारा रामायण के अलग-अलग प्रसंगो को प्रस्तुत किया जा रहा है । पिछले कई वर्षों से आयोजित हुए इस प्रतियोगिता को देखने को भारी तादाद में लोग पंडाल पहुंच रहे हैं । बच्चे ,, बुजुर्ग ,युवा समेत सभी एक साथ पंडाल में बैठकर रामधुन डूबे हुए नजर आ रहे है । इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के चुन्निदा मंडली भाग ले रहे हैं। इन मंडलियों को पुरुस्कार भी दिए जांएगे ।

2 फरवरी से 4 फरवरी राम मय रहेगा भैंसबोड

जानकारी के मुताबिक रामायण मानस मंडली के जरिए राज्य में भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है । अपने काम, अपनी संस्कृति, अपनी बोली पर अभिमान हो, यह गर्व की बात है । छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है ।

Related Posts