रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमा में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने रविवार देर रात करीब दो दर्जन आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में प्रदेश के 33 जिलों में से 25 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।
राजधानी रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को हटाकर संतोष कुमार सिंह को दे गई है राजधानी की कमान। राज्य सरकार ने रविवार देर रात कई आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 25 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का नाम शामिल है। देर रात जारी आदेश के मुताबिक 2011 बैच के IPS संतोष सिंह अब रायपुर के नए SP होंगे। इससे पहले रायपुर की कमान संभाल रहे प्रशांत अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बस्तर क्षेत्र में उप पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रतन लाल डांगी को रायपुर आइजी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। डेपुटेशन पर केंद्र से लौटे अमरेश मिश्रा अब ये जिम्मेदारी संभालेंगे। 2004 बैच के संजीव शुक्ला अब बिलासपुर IG होंगे। इस आदेश के तहत रायगढ़ के पुलिस अधिक सदानंद कुमार का बलौदाबाजार का एसपी बनाया गया है। वहीं अब दिव्यांग पटेल रायगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल को बस्तर भेजा गया बस्तर, आईपीएस डी. रविशंकर पुलिस अधीक्षक जशपुर को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया, एम आर अहिरे सूरजपुर के नए एसपी होंगे, आईपीएस दीपक झा को राजनांदगाँव का नया एसपी बनाया गया, आईपीएस इंदिरा कल्याण एलेसेला कांकेर एसपी होंगे, वहीं आईपीएस आशुतोष सिंह महासमुंद के नए एसपी होंगे।
संजीव शुक्ला होंगे बिलासपुर रेंज के आईजी
आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया, रायपुर रेंज के नए आईजी होंगे आईपीएस अमरेश मिश्रा, आईपीएस दीपांशु काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया, आईपीएस संजीव शुक्ला बिलासपुर रेंज के आईजी होंगे।
