रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम रेवतीपुर में पहाड़ से गिरने वाले झरना के समीप खेलने गए 4 वर्षीय मासूम बच्चे का पैर फिसलने पानी में गिर गया। जिससे मासूम की मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ग्राम बराह पानी जिला सोनभद्र के रहने वाला 4 वर्षीय मासूम गुलशन कोरवा पिता मनोज कोरवा अपने नाना नानी के यहां एक माह पूर्व आया था आज घर से करीब 200 मीटर दूरी पर पहाड़ से गिरने वाले झरना के पास अन्य बच्चों के साथ गया था। इसी दौरान किसी प्रकार से पर उसका पैर पानी में फिसल गया और उसके डूबने से मृत्यु हो गई घटना सुबह 11 बजे के करीब की बताई जा रही है घटना के करीब 1 घंटे के बाद मोहल्ले की एक महिला जब मौके पर पानी लेने गई तो उसने बच्चों के शव को तैरते हुए देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्वजनों दी। सूचना गांव की सरपंच आयशा खातून वह अन्य ग्रामवासी पहुंचे जिनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पुलिस पहुंची जिसे घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करो शव परिजनों को सौंप दिया।
99
