छत्तीसगढ़ के रायगढ़, बिलासपुर गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे हैं. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू, सब्जी और आम की पैदावार प्रभावित होने की संभावना है…. वहीं अचानक मौसम बदलने से हुई बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है साथ साथ कई जिलों में विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई है।
तेज बारिश के साथ साथ भारी ओले से पक्षियों की भी मौत हुई है. बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बरसात से किसानों को परेशानी में डाल दिया है.
जीपीएम जिले में सोमवार की शाम से अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. जमकर ओला वृष्टि भी हुई.
दानीकुंडी, मड़वाही, सहित कई गांवों में इतनी अधिक ओलावृष्टि हुई कि चारों ओर जमीन की सतह बर्फ से ढक गई है
मौसम विभाग ने बारिश और ओला वृष्टि का पूर्वानुमान पहले ही बताकर अलर्ट जारी कर दिया था. कई इलाकों में जमकर हुए ओला वृष्टि के कारण खेत में खड़े गेंहू की फसल और सब्जी को नुकसान होने के साथ ही मुनगा और आम की पैदावार पर काफी प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि ओला की मार से मुनगा के फूल और आम के बौर झड़ गए. अचानक ओला वृष्टि से बड़ी संख्या में पक्षियों की भी मौत हो गई है….
बारिश के साथ जमकर ओला वृष्टि हुई. ओला इतना ज्यादा गिरा कि चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रहे थे. इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है. बारिश और ओला वृष्टि के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है….
छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही की सड़के बर्फ से पूरी तरह ढकी राह चलते हुए लोगो ने इसका विडियो भी बनाया पूरा नजारा कश्मीर की तरह खूबसूरत नजर आ रहा हैं..
