आनलाईन आईपीएल सट्टा खिलाने वाले आरोपी पकड़ाये, नगदी रकम, 6 मोबाईल के साथ के अन्य सामान बरामद

by Kakajee News

आईपीएल क्रिकेट मैच में आनलाईन सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 नग मोबाईल और तकरीबन छः लाख रुपए का सट्टा पर ट्रांजेक्शन का रिकार्ड पुलिस को मिले हैं। वहीं 12 हजार रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि जिले में आनलाईन आईपीएल सट्टा खिलाने की लगातार सूचना मिल रही थी। जिसे लेकर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम बनाकर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था इसी क्रम में रायपुर और अलग-अलग जगह से चार लोगों को आनलाईन सट्टा खिलाते पकड़ा गया है और उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts