सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी…फिर प्रेमी युगल ने एक साथ लगाया मौत को गले

by Kakajee News

अंकित और युवती ने जान देने से पहले फेसबुक पर अपनी फोटो के साथ स्टोरी शेयर की थी। इसमें दोनों साथ नजर आ रहे थे। इसके कुछ देर बाद युवक ने रस्सी और युवती ने दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेमी युगल की मौत ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एक ही गांव के होने की वजह अंकित का युवती के घर पर आना जाना था। दो साल पहले किशोर अवस्था में युवती को अंकित के साथ प्यार हो गया था। कम उम्र का ये प्यार परवाना चढ़ता और 18 वर्ष की उम्र आते आते युवती ने अंकित के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं थीं। दोनों के बारे में परिजन जानते थे। उन्हें एक ही गांव के होने की बात कहते हुए कदम पीछे खींचने के लिए आगाह भी किया गया लेकिन अनसुना कर दिया। इसका नतीजा बृहस्पतिवार की रात को दोनों की दर्दनाक मौत के साथ खत्म हो गया।
दरअसल युवती और अंकित के बीच प्रेम तो था लेकिन अभी शायद समझ विकसित नहीं हुई थी। तभी तो महज 20 और 18 साल की उम्र में हुए प्यार में दोनों ने आत्मघाती फैसला लिया। इस फैसले से दोनों के ही परिजन को गहरा आघात लगा। परिजन कुछ बोल तो नहीं पा रहे हैं लेकिन उनकी खामोशी काफी कुछ बयां करने वाली है। दोनों ने फेसबुक पर भी खुदकुशी से पहले एक स्टोरी शेयर की। जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे थे, लेकिन स्टोरी को देखने वालों को क्या पता था कि अगले पल दोनों जीवन को खत्म करने का एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं। प्रेमी युगल की मौत गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बृहस्पतिवार को युवती अपने घर में अकेली थी। उसकी बड़ी बहन को प्रसव पीड़ा होने के चलते परिजन अस्पताल लेकर हुए थे। अकेले होने का फायदा उठाकर वह अंकित के साथ खेत पर गई थी। वहां पर दोनों ने शायद कुछ समय साथ बिताया और फिर जान दे दी।

Related Posts