ओपी चौधरी ने किया टू मोर फिटनेस जिम का उद्घाटन

by Kakajee News

रायगढ़। विजयपुर महर्षि स्कूल के आगे स्थित टू मोर फिटनेस जिम का उद्घाटन वित्त मंत्री ओपी चौधरी व सांसद राधेश्याम राठिया के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जिम में आने वाले युवक-युवती व्यायाम करके अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रख सकते हैं। जिम खुलने से युवाओं को शारीरिक श्रम के साथ- साथ अपनी फिटनेस को बनाने के लिये अच्छा अवसर मिलेगा साथ ही उन्होंने जिम संचालक दीपेश पटेल को २५ हजार रूपये सम्मान राशि की घोषण की।
दीपेश पटेल ने इसका श्रेय उनके पिता स्व.परखित पटेल व माता श्रीमती सावित्री पटेल को दिया। विशेष मार्गदर्शक के रूप में उनके मामा रोहित कुमार चौधरी को बताया और उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में लोगों के पास समय की कमी है। इन सब बातों का विशेष ध्यान देकर इस जिम को लोगों को समर्पित किया गया है, ताकि कम समय में आदमी बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस जिम से जुड़ सके। जिम में कुशल ट्रेनर के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य व फिटनेस बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। मुख्य अतिथियों का स्वागत जिम के संचालक दीपेश पटेल व उनके स्वजनों द्वारा किया गया।

Related Posts