शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने गुरुनाम सिंह पोथीवाल

by Kakajee News

रायगढ। घरघोड़ा के युवा भाजपा नेता गुरुनाम सिंह पोथीवाल को स्थानीय शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे उनके चलने वालों में हर्ष देखा जा रहा है।
गुरुनाम सिंह पोथीवाल भाजपा अल्पसंख्यक मंडल घरघोड़ा के महामंत्री हैं। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा की है। गुरुनाम सिंह को घरघोड़ा के प्राथमिक शाला धांगर पारा का अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे स्कूल का अच्छे ढंग से संचालन होने की बात कही जा रही है।

दरअसल “निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून” हमारे देश के बच्चों के लिए एक बेशक़ीमती उपहार है। यह कानून भारत सरकार का एक ऐतहासिक कदम है। इस कानून की एक खास बात यह है कि यह बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के लोगों व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को भी महत्वपूर्ण ज़िम्मेवारी सौंपता है। एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अगर अच्छी शिक्षा न मिले तो इस बात का सबसे ज्यादा अहसास व दर्द उस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को ही होता है। इसी तथ्य के मद्देनजर सभी सरकारी स्कूलों व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समिति बनाना अनिवार्य है।

Related Posts