नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर के चलते ग्रामीण का रेता गला, हुई मौत, नक्सलियों के डर के चलते महिला ने लगाई फाँसी

by Kakajee News

जगफलपुर, सुकमा जिले के नागाराम में बीती रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी, तो वही दूसरी ओर नक्सलियों के डर के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया,
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात उप सरपंच हेमला सुकला अपने परिजनों के साथ घर में मौजूद था, उसी समय रात को 2 नक्सली घर आ पहुँचे और उप सरपंच पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करने की बात कहते हुए उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी,
नक्सलियों के द्वारा उप सरपंच की हत्या किए जाने की बात का पता चलते ही पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने अपने घर के अंदर ही फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली,
बताया जा रहा है कि नक्सलियों के द्वारा गाँव मे 18 से अधिक पुलिस कैम्प खोले जाने के साथ ही 18 ग्रामीणो के नाम से नक्सली पर्चा जारी किया गया है, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि इन सभी 18 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है, वही इस घटना को केरलापाल कमेटी के द्वारा अंजाम दिए जाने की बात का भी उल्लेख किया गया है,
वही इस मामले में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है, उसे वर्ष 2007 में सलवा जुडूम में काम करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात सामने आई है, चुकी जिस ग्रामीण की हत्या हुई है वह 55 वर्ष के लगभग का है, साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर कारण क्या है, वही महिला के आत्महत्या करने के मामले की जांच की जा रही है, मृतक किसी भी प्रकार से पुलिस के लिए कोई काम नही करता था, पहले वह उप सरपंच था, लेकिन अब नही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,

Related Posts