जगदलपुर, शहर से 40 किमी दूर चित्रकोट जलप्रपात में शनिवार को एक शव पानी में तैरता देखा गया, शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, शनिवार को ज्यादा अंधेरा होने के कारण शव को नही निकाल पाया गया, लेकिन रविवार की सुबह चित्रकोट थाना प्रभारी व स्टाफ के साथ ही नगर सेना की एसडीआरएफ की टीम ने महिला के शव को बाहर निकाल पीएम के लिए भेजा गया,
मामले की जानकारी देते हुए चित्रकोट थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि मृतिका श्रीमती बूकी नाग पति स्वर्गीय वीर सिंह नाग 62 वर्ष निवासी बेलर खालेपारा थाना बड़ाजी का मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण 2 दिन पहले घर से गायब हो गई थी, जिसे परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन किया जा रहा था, लेकिन कोई भी जानकारी नही मिल पा रहा था, लेकिन जैसे ही महिला का शव बरामद हुआ परिजनों को बुलाया गया, जहाँ महिला की शिनाख्त की गई, जहाँ शव को पीएम के लिए भिजवाया गया,
126
