फिल्म देखकर ली सीख, महिला की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया, स्कूटी को बांध में फेक दिया

by Kakajee News

कबीरधाम। कबीरधाम जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति व महिला के आशिक को गिरफ्तार किया है। खासबात यह है कि इन दोनों आरोपियों ने दृश्यम फिल्म देखकर वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथी रामखेलावन साहू ग्राम कल्याणपुर ने 20 जुलाई को थाना में रिर्पोट दर्ज कराया कि बेटी ग्वालीन साहू पति लुकेश साहू उम्र 28 घर से पेशी में कवर्धा जा रही हूं, कहकर 18 जुलाई की सुबह 11 बजे से निकली थी, जो 22 जुलाई तक घर वापस नही आई। इस रिर्पोट पर थाना में गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान गुमशुदा के भाई मुकेश साहू से पूछताछ करने पर बताया कि ग्वालिन बाई साहू जो शादी होकर ग्राम चिमागोदी लुकेश साहू के घर गई थी, इनके 3 बच्चे – दो लडकी एक लडका है। जीजा लुकेश साहू बहन को चरित्र शंका के आधार पर बीते तीन वर्ष से छोड़ दिया था। तब से बहन अपने बच्चों के साथ हमारे घर कल्याणपुर रह रही है। इसी बीच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजा राम साहू के पास चली गई थी, जिसे राजा राम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा में किराये के मकान में रखा था। बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चो के लिए भरण पोषण के लिए कवर्धा कोर्ट में नालिश किया था, जिस पर कोर्ट ने तीनों बच्चों के नाम पर 4500 रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था, जिसका पैसा समय-समय पर लुकेश साहू कोर्ट में जमा करता था।
18 जुलाई को भरण पोषण का पैसा लेने बहन ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जेक्यू 9044 से कवर्धा गई थी, जो वापस घर नही आई है।पुलिस ने संदेह के आधार पर राजा राम साहू पिता मनोहर साहू उम्र 26 और लुकेश साहू पिता नजरू साहू उम्र 29 वर्ष निवासी चिमागोदी थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को तकनीकी साक्ष्य – उनके मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर पूछताछ की। तब दोनों ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे, जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे। इस बीच राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार दृश्यम फिल्म देखा ताकि हत्या कर शव को ठिकाना लगा कर पुलिस से बचा जा सके।
अंत में दोनो आरोपी 19 जुलाई को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपुर्वक ग्वालिन बाई साहू को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर उसके साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफ़ना दिए। आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका के शव को बरामद किया है। वहीं स्कूटी अन्य सामान को कर्रानाला बांध में फेक दिया। पुलिस ने इन दोनों आरोपी के खिलाफ धारा – 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को जेल भेज दिया है।

Related Posts