स्वाइन फ्लू से फिर एक बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज

by Kakajee News

बिलासपुर में एक बार फिर स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत होने की खबर सामने आई है 66 वर्षीय बुजुर्ग मंगला क्षेत्र का रहने वाला था पिछले कुछ दिनों से अपोलो अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
दरअसल मंगला क्षेत्र के रहने वाले 65 वर्षीय एक बुजुर्ग कुछ दिनों से बीमार चल रहा था उन्हें स्वाइन फ्लू होने के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
डी एच ओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग का इलाज जारी था परिवार के अन्य लोगों को भी स्वाईन फ्लू की जांच कराई गई है लेकिन रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Related Posts