नेहरू युवा केंद्र के संयोजन में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

by Kakajee News

 

रायगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केन्द्र, रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं के लिए एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा अधिकारी चन्द्रभूषण चौबे के निर्देशन और सहायक प्राध्यापक डॉ. सुषमा पटेल के मार्गदर्शन में किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में किया गया|

जिला युवा अधिकारी ने बताया की भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम सशक्त IEC अभियान प्रारम्भ किया गया है जो आगामी दो महीने तक चलेगा| उन्होंने बताया ऐसी अभियान के अंतर्गत उक्त कार्यक्रम का आयोजन एच्आईवी एड्स और स्वैच्छिक रक्तदान विषय पर किया गया|

कार्यक्रम में अतिथि रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. पाणिग्रही तथा विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र डॉ. धनेश सिंह उपस्थित रहे| कार्यक्रम के निर्णायक मशहूर कलाविद मनोज श्रीवास्तव रहे और शिक्षिका प्राथमिक शाला कोसमनारा एवं अग्रणी समाजसेविका सुशीला साहू रही| कलाविद मनोज श्रीवास्तव द्वारा प्रतिभागियों को रंगोली के तकनीकों पर विशेष टिप्स भी दिया गया |

ये रहे विजेता
कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः तृषा पटेल, सरिता साहू एवं प्रीती गुप्ता रहे| समस्त विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया|

कार्यक्रम के सफल आयोजन में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राहुल गोस्वामी, नवीन कुमार, उमेश यादव एवं महाविद्यालय से अंतिम सारथी, नरेन सिंह राठिया, रौशनी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts