स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश भर के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर है | उनके हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | हालांकि जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की वजह से सीनियर डॉक्टर मोर्चा संभाल रहे और मरीजों की देखभाल कर रहे हैं | लेकिन मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | जिसके चलते मरीज अस्पताल छोड़ कर घर जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं | अपनी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आज जूनियर डॉक्टर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की | स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनकी कुछ मांग जायज है सीएम से बात की जाएगी |
जूनियर डाक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद बताया की स्वास्थ्य मंत्री ने हमने मांगों को सही ठहराया है और उनके द्वारा लेटर बनाकर सीएम के पास भेजा गया है | उनका कहना है सकारात्मक तरीके से उन्होंने समझाया है | उनका कहना है सीएम के जवाब आने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी |
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि डॉक्टर अपनी बात रखने के लिए आए थे | उन्होंने कहा कि कुछ जायज मांगे भी है ,आज की महंगाई में उसकी स्टाइपेंड है वह बहुत समय से बढ़ी नहीं है | उन्होंने बताया कि उनकी सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे लेकिन उनकी हड़ताल से मरीजों की स्वास्थ्य को खतरा नहीं होना चाहिए | नसे अपील भी है कि है कि जनहित को देखते हुए काम पर वापस लौटना चाहिए |
