कोण्डागांव में 06 नग प्रेशर कुकर बम बरामद, पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

by Kakajee News

कोण्डागांव पुलिस ने 05 सितंबर को थाना धनोरा मांडगांव क्षेत्र से नियमित गस्त के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किए गए 06 प्रेशर कुकर बम बरामद किए। इन बमों में 04 किलोग्राम वजनी 03 नग और 03 किलोग्राम वजनी 03 नग आई.ई.डी. शामिल थे। बमों का कुल वजन लगभग 21 किलोग्राम था।
नक्सलियों ने इन आई.ई.डी. बमों को पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगाया था। एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह खतरा भांपते हुए कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के मार्गदर्शन में तुरंत कदम उठाए।

बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने मिलकर इन बमों को सावधानीपूर्वक मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते धनोरा मांडगांव क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र में शांति बहाल रही।

Related Posts