रायगढ़। DGP डीएम अवस्थी ने रायगढ़ में एसआई और एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। अवैध शराब पकड़े जाने पर रायगढ़ में पदस्थ एसआई आरएस नेताम, एएसआई रमेश बेहरा पर सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। वही, ASP और CSP को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बता दे कि इसके पहले भी डीजीपी अवस्थी ने अवैध शराब मिलने पर राज्य में कई पुलिस अधिकारियों पर सस्पेंशन की कार्रवाई की है। डीजीपी ने कहा है कि अवैध शराब मिलने पर सीधे सम्बंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे और सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि रायगढ़ के कोतरा रोड क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी। यहां एक मकान को किराए में लेकर वहां दूसरे राज्य की शराब से छत्तीसगढ़ की महंगी ब्रांड की शराब बना कर बेचा जा रहा था। जहां मुखबिर से सूचना मिलने के बाद आबकारी अमला की उड़नदस्ता टीम व स्थानीय आबकारी अमला ने मौके पर दबिश दी और यहां से लगभग दो लाख रूपए की अवैध शराब व बाटलिंग की जाने वाली मशीन को जब्त किया। मामले में अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
394
