कबीरधाम । आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी ने खुलासा किया है। करीब 61.27 लाख रुपए कीमत की 245 किलो गांजा, एक ट्रक, मोबाइल फोन जब्त किया गया है व दो आरोपी पकड़े गए है। इस गांजा को यूपी में खपाया जाना था। आरोपियों द्वारा गांजा को ट्रक में भरकर ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे। ये पूरी कार्रवाई कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना पुलिस ने की है।
एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि 24 अक्टूबर को थाना कुकदूर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में शकर कंद की बोरियों के नीचे गांजा का परिवहन करते हुए पंडरिया से बजाग मुख्य मार्ग से ले जाया जा रहा है। सूचना पर नाकाबंदी कर उपरोक्त वाहन को रूकवा कर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी से पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम बबलू सिंह पिता त्रिभुवन सिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 39 भगवानपुर पोस्ट कंधईपुर थाना बाबूगंज जिला सुल्तानपुर व एक अन्य आरोपी ने अपना नाम शिव कुमार पिता मनबोधन लोधी उम्र 28 साल निवासी व थाना सरेनी तहलालगंज जिला रायबरेली (यूपी) बताया। ये लोग इलाहाबाद से टमाटर लोड कर सिमली गुढ़ा ओडिशा लेकर गए थे व बिक्री किए। मंडी से शकर कंद की खरीदी बाद सिमली गुढ़ा ओडिशा से बिचौलिया से संपर्क होने पर अवैध रूप से आठ नग जुट की बोरियों में गांजा खरीदी कर सिमली गुढ़ा ओडिशा से परिवहन करते हुए फैजाबाद (यूपी )ले जा रहे थे। इन दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट अतंर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। इस कार्रवाई पर कबीरधाम एसपी ने पुलिस टीम को नगद इनाम की घोषणा की है।
119
