तालाब में डूबने से दो लोगो की मौत, पुलिस मामले की जांच जुटी

by Kakajee News

जिले में दो अलग अलग मामलों में दो लोगो की तालाब में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है।पहला मामला पेंड्रा के जोगिसार गांव का है जहां गौरा गौरी को विसर्जन करने तालाब गए व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरे मामले में दोस्त के जीजा के घर गए युवक की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई है पुलिस दोनो ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
पहला मामला पेंड्रा के बारीम राव गाव का है जहां पर धन सिंह कल शुक्रवार को शाम 4 बजे गौरा गौरी देवी की विसर्जन के लिए गौरमुडा तालाब गया हुआ था और तालाब में उतर कर गौरा गौरी को विसर्जन कर रहा था उसी दौरान वो तालाब डूब गया था जिसको स्थानीय लोगो ने तालाब से निकाल कर जिला अस्पताल लाए जहा पर जिला अस्पताल के डॉक्टर जांच उपरांत धन सिंह को मृत घोषित कर दिया।।वही दूसरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां पर जोगिसार गाव में रहने वाले विकास भैना अपने दोस्त दीपक भानु के साथ दीपक के जीजा को लेने झगड़खाड गए हुए थे घर के पास स्थित तालाब में विकास बिना बतलाए नहाने चला गया उस दौरान दीपक घर में खाना खाने लगा जीके बाद दीपक को विकास नही दिखा तो वो लगभग 2:30 विकास को ढूंढने निकला तो कुंवर लाला तालाब के दूसरे साइड कुछ लोग नहा रहे थे तभी वे लोगो की नजर विकास पर पर पड़ी और आवाज लगाया जिस पर सभी वहां पहुंच गए देखा कि विकास तालाब में नहाने के दौरान डूब गया, जिसको स्थानीय लोगो ने तत्काल 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।।दोनो ही मामलों में पुलिस ने मृत घोषित कर पँचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौप दिया।।वही एसडीपीओ श्याम कुमार सिदार का कहना है कि मामले में जिला अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस दोनो ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts