राजमिस्त्री हुई मौत, सुबह से हो रहा था सीने में दर्द, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजन पहुँचे अस्पताल

by Kakajee News

जगदलपुर.टॉयलेट बनाने के दौरान सुबह से ही राजमिस्त्री के सीने में दर्द हो रहा था, जहाँ खाना के बाद अचानक से राजमिस्त्री सो गया, जहाँ उसकी मौत हो गई, घटना के बाद शव का पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है.
मामले की जानकारी देते हुई बताया गया कि दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयपाल पटेलपारा निवासी नकूल यादव पिता स्व. बोगु 45 वर्ष अपने साथियों के साथ शासकीय भवन में टॉयलेट बनाने का काम कर रहा था, काम करने के दौरान उसे सुबह से ही सीने में दर्द हो रहा था, साथियों को बताने के बाद दोपहर को सभी के साथ खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने की बात कहते हुए सो गया, नकुल को सोने के दौरान उसके साथियों ने भी उसे नही जगाया, काफी देर तक नही उठाने के बाद जब देखा गया तो कोई भी हरकत ना होता देख आसपास के लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया, राजमिस्त्री की मौत के साथ ही 2 बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया, वही घर मे मातम छा गया, बुधवार को शव के पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया.

Related Posts