नौकरी लगने के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए की ठगी, एसईसीएल में नौकरी लगाने का दिया झासा, आरोपी हुए गिरफ्तार

by Kakajee News

जांजगीर चांपा जिले के तुस्म्मा गाव के कन्हैया लाल साहू को झारखंड में एसईसीएल में सहायक ग्रेट 3 के पद पर नौकरी लगने के नाम पर ठगी के आरोपी भरत केवट को धारा 420 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला शिवरीनाराण थाना क्षेत्र का है।
दरअसल शिवरीनारायण थाने में 6 सितंबर 23 को रिपोर्ट दर्ज कराया की, भरत केवट से पहले से पहचान था, झारखण्ड के एसईसीएल में सहायक ग्रेट 3 में नौकरी दिलाने की बात कही, अधिकारीयों से अच्छी पकड़ा होने का झासा देकर 6 लाख रुपए लगने की बात कही। भरत केवट की बातों में आकर अलग अलग किस्त में खाता और चेक के माध्यम से 4 लाख 50 हजार रुपए दिया था। जिसके बाद लंबे समय तक नौकरी को लेकर किसी प्रकार का लेटर नहीं आने पर ठगी होने की आशंका को लेकर भरत केवट से पैसा वापस मांगने पर आनाकानी करने लगा ।
शिवरीनाराण पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी,इस दौरान आरोपी भरत केवट को झारखंड में होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची जिससे पकड़कर जांजगीर चांपा लाया गया। धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और नगदी रकम 2 लाख रुपए को बरामद किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts