पूर्व एल्डरमैन से की गई थी 50 हजार रुपए की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार दो अन्य आरोपी फरार, 3000 नकद और मोटरसाइकिल बरामद

by Kakajee News

जांजगीर-चांपा जिले की सारागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम कोसमंदा-कमरीद मुख्य मार्ग पर हुई लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार,,दिनांक 15 दिसंबर 2024 को प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव मोटरसाइकिल से कोटाडबरी से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे ग्राम कमरीद के पास तीन अज्ञात आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी, मारपीट की, और बैग में रखे ₹50,000 लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक कुमार उर्फ पिंटू कश्यप (24 वर्ष), निवासी गौद, थाना जांजगीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। उसने बताया कि 50,000 में से उसे 15,000 का हिस्सा मिला, जिसमें से ₹12,000 खर्च कर दिए और 3,000 शेष बचा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (डिस्कवर) भी जब्त कर ली गई है।

आरोपी पर कार्रवाई:-
गिरफ्तारी के बाद आरोपी दीपक कुमार पर धारा 126(2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Related Posts

Leave a Comment