बड़ी मुठभेड़, नेशनल पार्क क्षेत्र पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

by Kakajee News

बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम ने माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान रविवार की सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।यह मुठभेड़ अब भी रुक-रुक कर जारी है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल सर्च अभियान में जुटे हुए हैं, और विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।

कई नक्सलियों के मारे जाने की है खबर

सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है, हालांकि अभी तक जवानों ने कितने नक्सलियों को ढेर किया है उसकी संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। माओवादी गतिविधियों को लेकर इस क्षेत्र में पहले भी कई बार बड़े अभियान चलाए गए हैं। फिलहाल, सर्च अभियान जारी है, और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment