रक्त रंजित हालत में ग्रामीण की मिली लाश,सर पर चोंट के निशान,छेरछेरा मांगने निकला हुआ था ग्रामीण, पुलिस कर रही है सभी पहलुओं पर जांच हत्या की आशंका

by Kakajee News

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानीमार गांव मदन सिंह के घर पर गांव में ही रहने वाले 40 कल्याण सिंह पिता बहादुर सिंह लाश रक्त रंजित हालत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई देखते ही देखते ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल संबंधित पसान थाना पुलिस को दिए गए मौके पर पहुंचे आगे की जांच कार्यवाही शुरू की गई

मृतक कल्याण सिंह के सर पर चोट के निशान पाया गया वहीं घटना स्तर से एक पुलिस को डंडा भी बरामद हुआ है इन सब पहलू को देखते हुए पुलिस ने सीन ऑफ क्रा‌ईम मोबाइल यूनिट की टीम को मौके पर बुलाई जहा कोरबा से प्रभारी अधिकारी डॉ सत्यजीत सिंह कोसरिया वैज्ञानिक अधिकारी डॉ राजश्री सिंह महिला आरक्षक रूबिना बेगम आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटना स्थल पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की।

घटनास्थल निरीक्षण और शव निरीक्षण किए प्रथम दृष्टया युवक का हत्या किया जाना प्रतीतब होता है घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एवं प्रदर्श संकलित कर एफएसएल परीक्षण हेतु भेजा गया।

बताया जा रहा है कि मृतक कल्याण सिंह सोमवार की सुबह घर से छेरछेरा मांगने के नाम से निकला हुआ था जहां काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा पर जनों ने गांव में खोजबीन शुरू की इस दौरान जानकारी मिली कि गांव में ही मदन सिंह के घर पर कल्याण सिंह रक्तरंजिश हालत में मिला है जिसे लेकर मदन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की माने तो मृतक कल्याण की कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई होगी यह समझ से परे है। पर जानू ने कल्याण सिंह की मौत को संदेश जाता है और पुलिस से जांच कार्यवाही की मांग की गई है।

वहीं पुलिस ने इस घटना के बाद मदन सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर पर वह खाना बना रहा था उसकी पत्नी गांव में छेरछेरा मांगने गई हुई थी इस दौरान कल्याण घर आया लेकिन उसकी मौत कब और कैसे हुई है यह उसे भी नहीं पता।

इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मित्र के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ग्रामीण की मौत का मामला सामने आ सकेगा।

Related Posts

Leave a Comment