रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति एवं प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 हेतु नगर पालिक निगम महापौर पद के लिए 10 नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है जिसके तहत रायगढ़ नगर निगम से जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह रायपुर सामान्य श्रीमती मीनल चौबे,दुर्ग ओबीसी महिला श्रीमती अलका बाघमारे, राजनांदगाव सामान्य मुक्त मधुसुधन यादव, धमतरी सामान्य मुक्त जगदीश रामु रोहरा, जगदलपुर सामान्य मुक्त संजय पाण्डेय, कोरबा सामान्य महिला श्रीमती संजू देवी राजपूत, बिलासपुर ओबीसी मुक्त श्रीमती पूजा विधानी, अंबिकापुर अजजा मुक्त श्रीमती मंजूषा भगत के आलावा चिरमिरी से सामान्य सीट से राम नरेश राय को भाजपा ने महापौर प्रत्याशी घोषित किया है।
85
