मेडिकल कॉलेज के डीन ने सुरक्षा कर्मी को मारा थप्पड़, सुरक्षा कर्मियों ने डीन ने खोल मोर्चा, कहां जब तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं तब तक नही करेंगे काम

by Kakajee News

कोरबा। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने डीन के खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि जिला मेडिकल कॉलेज के डीन के के सहारे ने नाइट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी दिलीप कुमार को सरेआम थप्पड़ मार दिया है।
इस घटना के बाद सभी सुरक्षा कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। सभी सुरक्षाकर्मी जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर आंदोलन पर डटे हुए हैं।सुरक्षा कर्मियों की मांग है कि डीन सार्वजनिक रूप से उससे माफी मांगे नहीं तो वह काम पर नहीं जाएंगे और इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे।
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी दिलीप ने बताया कि कैजुअल्टी में उसकी ड्यूटी था इस दौरान काफी भीड़ भाड़ था और ड्यूटी डॉक्टर शराब के नशे में था जिसके चलते मरीज परेशान थे पुलिस कर्मी मुलायजा करने आए हुए थे। जिसके कारण काफी परेशान थे।

इस सूचना पर जिला मेडिकल कॉलेज के डीन अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें एक कहते हुए थप्पड़ मारा की इतना भीड़ क्यों लगाए हुए हो।
सुरक्षा कर्मी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गुनेश्वर सिह कंवर शराब के नशे में धुत था और इलाज नहीं कर रहा था जिसके चलते लोगों को काफी परेशान हो रही थी तब जाकर स्थिति निर्मित हुई डीन मौके पर पहुंचे और गुस्सा में उसे थप्पड़ मार दिया।
डीन के के सहारे ने बताया कि रात के वक्त सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी काम के दौरान लापरवाही बरत रहा था उसे डांट फटकार लगाई गई वही डॉक्टर कभी मुलायजा कराया गया है रिपोर्ट आना बाकी है सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर उन्हें मना लिया गया है और सभी काम पर वापस लौट गए हैं

Related Posts

Leave a Comment