18 घंटे के बाद मिला नाबालिक का शव, परिजनों में शोक का मातम, अपने नाबालिक दोस्त के साथ नहाने गया था नाबालिक

by Kakajee News

जगदलपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव घाट में गुरुवार की दोपहर को नहाने के लिए गए 2 नाबालिक में से 1 पानी मे डूब गया, जहाँ रेस्क्यू करने के बाद 18 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने शव को खोज निकालते हुए शव पुलिस को सौप दिया, जहाँ से पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया,
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को 2 नाबालिक महादेवघाट में नहाने के लिए आये हुए थे, नहाने के दौरान एक नाबालिक गहरे पानी में चला गया, साथ गए नाबालिक ने उसे डूबता हुआ देख बचाने के लिए गया, लेकिन वह भी उसे बचाने में कामयाब ना हो सका और खुद ही डूबने लगा, लेकिन किसी तरह नाबालिक अपने आप को बचाते हुए किनारे आया और आसपास के लोगों को बताया गया, आसपास के लोगो को जैसे ही नाबालिक के डूबने की जानकारी मिली, लोगो की भीड़ लग गई, वही नाबालिक के परिजन भी घाट आ पहुँचे, कोतवाली पुलिस से लेकर नगर सेना के प्रभारी संतोष मार्बल भी अपने एसडीआरएफ टीम को लेकर महादेवघाट आ गए, जहाँ घटना के 18 घण्टे के बाद नाबालिक का शव बरामद किया गया,

Related Posts

Leave a Comment