खाना बनाने के दौरान ट्रक में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

by Kakajee News

रायगढ़। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कबीर चौक, उड़ीसा रोड पर नवापारा जाने वाले मार्ग के सामने स्थित एक प्राइवेट गोदाम में गुड़ खाली करने आए ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब खाना बनाने के दौरान 5 लीटर वाली एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

सिलेंडर फटते ही ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम और जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है।

Related Posts

Leave a Comment