कोरबा। दीपका थाना अंतर्गत विजयनगर बाईपास मार्ग पर गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब कोयला लोड कर तेज रफ्तार ट्रेलर कोयला साइडिंग से निकल कर कर जा रहा था।अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे साइकिल सवार उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार अधिक थी और कोयला लोड भी था ऐसे में वाहन का चालक नियंत्रिण खो बैठा जिसके कारण चालक यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार नीचे के रास्ते से किनारे में किनारे जा रहा था।वही अचानक यह हादसा हो गया।
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई वही रास्ते में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दी जहा मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय धंनसाय के रूप में की गई जवाली गांव का रहने वाला था। पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी जहां मौके पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई। मृतक के परिजनों की माने तो मृतक रोजी मजदूरी करके अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था रोज की तरह सुबह साइकिल पर थैला में टिफिन लेकर निकला हुआ था जहां घर वापस लौटते समय या घटना सामने आई।
बताया जा रहा है कि कोयले से भरी ट्रेलर वाहन PRLकम्पनी का है जो ट्रक में लिखा हुआ है पांडे रोड लायंस बिलासपुर की गाड़ी बताई जा रही है। ट्रेलर का नंबर CG 10 BB 6794 है। इस हादसे में ट्रेलर चालक को भी मामूली चोट आई है। दीपका थाना प्रेमचंद साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की गई।परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।
खदान से निकलने वाली ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से मौत का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके है जहां भारी वाहन चालकों के लापरवाही के कारण बाइक सवार या राहगीर की मौत हो चुकी है। खदान से निकलने वाले तेज रफ्तार भारी वाहनों पर भी नियंत्रित करने की जरूरत है जिस पर संबंधित विभाग के कर्मचारी या फिर सीसीएल के द्वारा तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों के द्वारा नजर रखी जाए और ऐसे तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ करवाई किया जाना चाहिए।
