पौधों में पानी नही डालना दो महिला सफाईकर्मी को पड़ा महंगा, आयुक्त ने किया सस्पेंड, पहले भी दी जा चुकी थी समझाईश

by Kakajee News

दुर्ग । गार्डन (उद्यान) में लगे पौधो में पानी नही डालने से सुखाने के मामले में भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव पाण्डेय ने 2 महिला सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। आयुक्त ने दोनों कर्मचारियों को पहले भी समझाइश दिया गया था उसके बावजूद काम में लापरवाही की जा रही थी। इस बार कमिश्नर ने उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
नगर निगम में काम करने वाली 2 महिलाओं की ड्यूटी गार्डन में पानी डालने के लिए लगाई गई थी। जहां आए दिन दोनो महिला कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहती थी। कमिश्नर ने कई बार औचक निरीक्षण किए जिसमे महिला कर्मचारियों के द्वारा सही तरीके से ड्यूटी नही करने की बात सामने आई थी जिसके बाद कमिश्नर ने महिला कर्मियों को समझाइश भी दी थी। लेकिन उनके बावजूद काम में लापरवाही बरती जा रही थी। महिला सफाई कर्मी लगातार अपनी ड्यूटी से गायब रही थी। जिसके चलते गार्डन में लगे पेड़ पौधे गर्मी में पानी नही डालने से सुखा गए थे। जिसकी जानकारी कमिश्नर राजीव पांडेय को लगी जिसके बाद दो महिला सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस देने के बाद भी दोनों कर्मचारियों ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया। इसके बाद निगम आयुक्त ने महिला सफाई कर्मचारी वृन्दाबाई और ललिता बाई को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।

Related Posts

Leave a Comment