बालोद । बालोद जिले के सुरेगाव थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम हथौद में सोलर लाइट का पोल लगाते वक्त बड़ी घटना घट गई,जहा हाईटेंशन तार से संपर्क में आने के बाद 16 साल के नाबालिक युवक की मौत हो गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,मामले में बताया जा रहा है कि ,,,जहा पर सोलर लाइट का पोल लगाया जा रहा था वही पर हाईटेशन तार गई हुई थी,,, घटना के बाद पुलिस ने मामले में सोलर लाइट का पोल लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है घटना बीते दिवस की बताई जा रही है।
सबसे बड़ी बात ये है कि नाबालिक युवक से पोल लगाने का काम करवाया जा रहा था वही जिस जगह पोल लगाया जा रहा था उस जगह को गांव के सरपंच ने बताया था,,,,अब मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जाच में जुट चुकी है ,,,,वही मृतक युवक की मौत के बाद ग्राम दुधली के ग्रामीण काफी आक्रोशित है अब वो मुवावजा की मांग भी कर रहे है। अब सवाल यह उठता है यह तो शासकीय काम है तो आखिर नाबालिग युवक को कैसे पोल पर चढ़ने दिया गया, जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उसके ऊपर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
घटना का एक 18 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक पोल से जमीन पर गिरते दिख रहा है वहीं उसके साथ पोल भी जमीन पर गिर गया, घटना बेहद भयावह है वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कैसे नीचे लोग खड़े हैं पोल के पास और ऊपर से लड़का गिर गया।
