पुलिस ने बसवराजू सहित 8 नक्सलियों का किया अंतिम संस्कार, 21 मई को नारायणपुर के सीमा में हुए मुठभेड़ में मारे गए थे 28 नक्सली

by Kakajee News

 

जगदलपुर, नारायणपुर जिले के सीमा पर 21 मई को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 28 नक्सलियों को मार गिराया था, जहाँ उनके शव के साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था, ऐसे में सभी नक्सलियों के शव को मुख्यालय लाने के बाद उनकी शिनाख्ती की गई, जिसके बाद 8 नक्सलियों के शव को पुलिस ने रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कराया,
बता दे कि 18 मई को 4 जिले की पुलिस जिसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा के 1 हजार से अधिक डीआरजी जवान नक्सलियों के टॉप लीडर के आने की सूचना पर निकले थे, जहाँ 21 मई को वापसी के दौरान नक्सलियों ने पहाड़ के ऊपर से गोलीबारी करनी शुरू कर दी थी, जवाब में जवानों ने भी अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए नक्सलियों को मुँह तोड़ जवाब दिया, इस मुठभेड़ के खत्म होने के बाद इलाके की जब सर्चिंग की गई तो 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवराजू सहित 27 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद किया गया, जहाँ पुलिस ने सभी शवों को हेलीकॉप्टर की मदद से मुख्यालय नारायणपुर लाया गया, जहाँ सभी नक्सलियों की शिनाख्ती भी की गई, मारे गए सभी नक्सलियों के ऊपर करोड़ो के इनाम थे, पुलिस ने कुछ नक्सलियों के शवों को उनके परिजनों को सौप दिए, जबकि 8 नक्सलियों के शव जिसमें बसवराजू सहित 8 नक्सलियों के शवों का पुलिस ने पूरे रीति रिवाज के अनुसार जिला अस्पताल के पीछे कराया गया,

Related Posts

Leave a Comment