सांसद श्रीमती गोमती साय द्वारा लोकसभा सत्र के दौरान श्री पीयूष गोयल केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार से मुलाकात कर रायगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को पुनः शुरू करने पर चर्चा की।
रायगढ़ जिले की लोकप्रिय व सक्रिय सांसद श्रीमती गोमतीसाय ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा में बताया कि कोविड – 19 वैश्विक महामारी के कारण यात्री रेलगाड़ियों का आवागमन स्थगित कर दिया गया था किंतु वर्तमान में लगभग सभी प्रकार की गतिविधियों को देश भर में चालू कर दी गई हैं जिससे लोगो का आना जाना शुरू हो चुका है। ऐसी में कुछ ही यात्री रेलगाड़ियों के चलने के कारण लाभ ले पा रहे हैं लेकिन आज भी ग्रामीण यात्रियों को सीट आरक्षण एवं अन्य कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जिले के सभी वर्ग की सुविधा के लिए रायगढ़ से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों को पुनः सुचारू रूप से चलने का निर्देश जारी किया जावें। इस चर्चा पर केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल का सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है।