नेता प्रतिपक्ष ने किया आर्ष गुरुकुल तुरंगा में अतिथि शाला का भूमि पूजन

by Kakajee News

रायगढ़:-रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक में आर्ष गुरुकुल विद्या आश्रम तुरुंगा में आयोजित भव्य वैदिक महोत्सव में पहुचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने आज गुरुकुल के आचार्य राकेश की सराहना करते हुए कहा कि आज के इस युग मे भी वैदिक धर्म को बचाने के लिए उनका योगदान को याद किया और गुरुकुल शिक्षा प्रणाली का समर्थन भी किया,और हमारे आराध्य भगवान श्री राम को याद करते हुए अपने को इस पावन भूमि में पाकर गौरान्वित महसूस किया,इस अवसर पर गुरुकुल ट्रस्ट द्वारा वहां 10 कमरों का एक भव्य अतिथि शाला बनाने का निर्णय लिया जिसका भूमि पूजन माननीय नेता प्रतिपक्ष द्वारा किया गया,इस अवसर पर माननीय नेता प्रतिपक्ष ने रायगढ़ लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय से बात करके इस भवन निर्माण के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपये सहयोग राशि देने का भी निर्णय लिया,जिसकी वहां उपस्थित सर्वजनों ने सरहाना की और इस पुनीत कार्य के लिए दिए गए सहयोग राशि के लिए हमारी सांसद व नेता प्रतिपक्ष का आभार व्यक्त किया,वही कार्यक्रम को ओ पी चौधरी व उमेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया तथा इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय नेता प्रतिपक्ष के साथ बिल्हा से आये कृष्ण कांत कौशिक जी,गिरधर गुप्ता, ओ पी चौधरी,गुरूपाल सिंह भल्ला,उमेश अग्रवाल,माताजी,विजयशंकर पटनायक,गोकुल पटनायक,ब्रजेश गुप्ता,सुभाष पाण्डेय,अजय नायक,विनायक पटनायक,पवन शर्मा,विकास केड़िया,सहित देश भर से आये आचार्यगण सहित जिला भाजपा के शताधिक नेता उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का संचालन डॉ रामकुमार नायक,और घनश्याम पटेल ने किया !

Related Posts

Leave a Comment