सपेरा भुल गया अपना पिटारा, आंगन में खेल रही बच्ची से देखा, रेस्क्यू टीम ने जंगल में ले जाकर छोड़ा

by Kakajee News

कोरबा के पथरीपारा में एक सपेरा सांप दिखाने के लिए आया था, लेकिन वह अपना पिटारा भूल गया जिसमें सांप था। जब पिटारे से सांप निकलकर सरकने लगा, तो घरवालों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। परिवार ने तुरंत Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) से संपर्क किया, जिसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सफल रेस्क्यू किया।
स्थानीय लोगों की माने तो सुबह से ही सपेरा बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को सांप दिखाकर चावल और पैसे की मांग कर रहा था जहां एक पथरी पारा निवासी रमेश कुमार के घर के गेट के पास सपेरा सांप की पिटारा को छोड़कर वहां से चल गया वहीं घर के आंगन में खेल रही बच्ची की नजर पड़ने पर उसके पास जा रही थी अचानक से सड़क पर गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी और उस बच्ची को पकड़ा जहां पिटारा खोल कर देखा तो 6 फीट का नाग साप फुंकार मारने लगा तत्काल पिटारा को बंद किया गया और उसके ऊपर ईटा रख दिया गया और इसकी सूचना इसने कैचर की टीम को दी गई समय रहते राजगीरों की नजर पड़ी नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।

Related Posts

Leave a Comment