जगदलपुर. दंतेवाड़ा जिले के हउरनार में रहने वाले 12 वर्ष के बच्चें की पानी मे डूबने से मौत हो गई, घटना गाँव मे ही स्लरी पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में हुई, जब तक बच्चे को पानी से बाहर निकाल पाते तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया.
मामले की जानकारी देते हुए गीदम थाना प्रभारी ने बताया कि बैलाडीला से नगरनार तक लोह अयस्क के लिए खोदे गए स्लरी पाइपलाइन में हउरनार निवासी टिकेश्वर ठाकुर 12 वर्ष अपनी बहन के साथ घर के पास खेलने के बाद कपड़े में शरीर मे कीचड़ लगने के कारण उस खोदे गए गड्ढे में हाथ पैर धोने के लिए गए, जहाँ अचानक से बच्चें का पैर फिसलने से पानी मे डूब गया, साथ गई बहन से आसपास के लोगों को जानकारी दी, लोगों के आते तक बच्चे की मौत हो चुकी थी, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुँची, जहाँ शव को पानी से निकालने के बाद पीएम के लिए ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि एनएमडीसी के द्वारा ठेकेदारों के साथ मिलकर स्लरी पाइपलाइन बिछाया जा रहा था, 10 फीट गड्ढा होने के कारण बच्चा बाहर नही निकल पाया, अचानक से हुए इस घटना से आसपास के लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.
