दुर्ग। जामुल थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी और पीड़िता की वर्ष 2024 में सोशल मीडिया में जान पहचान हुई थी। आरोपी ने पीड़िता का कई बार गर्भपात भी कराया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी की पतासाजी में जुट गई। पीड़िता ने पुलिस को बताई कि वर्ष 2024 में मुकेश कुमार वर्मा से पीड़िता की सोशल मीडिया में दोस्ती कर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। आरोपी ने दुष्कर्म कर 2 से 3 बार पीड़िता का गर्भपात भी कराया।
पीड़िता शादीशुदा महिला बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी मुकेश वर्मा निवासी ग्राम पंचपेढ़ी पहांदोर थाना पुरानी भिलाई को उसके घर पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पीड़िता के साथ वर्ष 2024 में दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म कर गर्भपात कराना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया है।
