सीमांकन, नक्शा बटांकन ने नाम पर अवैध वसूली, राजस्व निरीक्षक सिंडीकेट बनाकर किसानों से कर रहे डिमांड,कलेक्टर से मामले की शिकायत

by Kakajee News

रायगढ़। राजस्व निरीक्षकों द्वारा किसानों से सीमांकन, नक्शा बटांकन के लिए रुपए की मांग और मनमानी करने वाले के खिलाफ कलेक्टर से लिखित शिकायत की गई है।
शिकायतकर्ता विवेक अग्रवाल, निवासी गेरवानी ने बताया रायगढ़ तहसील में पिछले 6 साल से दो राजस्व निरीक्षण अशोक साहू और मनीषा निकुंज पदस्थ है। जबकि दो वर्ष पहले इनका ट्रांसर्फर लैलूंगा तहसीलद किया था। लेकिन अधिकारियों से मिलीभगत कर वो रायगढ़ में ही पदस्थ हो गए। ट्रांसर्फर के बावजूद भी ये रागयढ़ में पदस्थ है। और किसानों को काम करने के बदले रुपए की डिमांड करते हैं। चार महीने पहले आरआई और पटवारियों की फेरबदल गया था। इनमें में उनका शामिल था लेकिन एक बार फिर उन्होने अधिकारियों से मिलकर ट्रांसर्फर रूकवा लिया। जिसके कारण इनका हौसले इतना बुलंद हो गया। इनके द्वारा सिंडीकेट बनाकर सीमांकन नक्शा बटांकन किया जा रहा है। तथा किसानों से ज्यादा पैसे की मांग की जा रही है। सभी कार्य इनके द्वारा ग्रुप बनाकर किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि मनीषा निकुंज से कोई काम कराने के पहले अशोक साहू से बात करके डील करनी पड़ती है तब कोई काम हो पाता है। शिकायत कर्ता ने इसकी शिकायत कलेक्टर से लिखित में किया है।

Related Posts

Leave a Comment