धमतरी। धमतरी जिले वनांचल क्षेत्र के देऊरपारा गांव में अचानक 8 फिट का अजगर दिखने से हड़कंप मच गया।पूरा वाकया बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के की बताई जा रही है।जहां बीते कल यानी सोमवार की देर शाम एक ग्रामीण के पास 8 फीट का बड़ा सा अजगर दिखाई दिया गया था। जिसके बाद से हड़कंप मच गया,बताया जा रहा है कि अजगर ग्रामीण के घर का दहलीज पार करता उससे पहले लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह उसका रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिए।बता दें कि देऊर गांव ठीक पहाड़ी के नीचे बसा हुआ हुआ है,लिहाजा बरसात के मौसम में जब बारिश होती है तो,पहाड़ी के एक हिस्से का पानी बहते हुए नाली के सहारे गांव की गलियों से बीचों बीच होकर बहती है।ग्रामीण की माने तो अजगर पहाड़ी से उसी नाली के सहारे बस्ती में ग्रामीण के घर पास पहुंचा होगा, इस दौरान वह ग्रामीण के घर घुस पाता उससे पहले ही ग्रामीणों की नज़र अजगर पर पड़ी और घर में प्रवेश करने से पहले ही लोगों ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया।
23
