रायगढ़. अवैध शराब बनाकर बेचने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम को घेरकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है। आबकारी उप निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद पुसौर दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए याजेन्द्र कुमार मेहर ने बताया कि वह आबकारी उप निरीक्षक वृत्त रायगढ़ दक्षिण के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि बरपाली गांव में कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने की सूचना पर कल सुबह अपनी टीम लालसिंह कंवर, दिवाकर चैहान, गजपति मांझी, अनिल सिदार के साथ पेट्रोलिंग वाहन में बरपाली पहुंचे। जहां वोटलाल सिदार एवं छोटेलाल सिदार को घर सामने बुलाकर तलाशी लेने कहने पर उनके द्वारा मना किया गया और हमारे खिलाफ शिकायत कौन किया कहकर आबकारी टीम पर भी भड़क गए। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग भी उनका सहयोग करते हुए हो-हल्ला करते हुए आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कवंर के साथ धक्का मुक्की करते हुए हाथ से मारपीट करने लगे।
याजेन्द्र कुमार मेहर ने बताया कि काफी समझाने के बावजूद वे लोग अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए समस्त स्टाफ को घेर कर रखे थे और कहीं भी आने-जाने नही दे रहे थे। इस मामले की जानकारी जब गांव के सरपंच को हुई तो वे मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाईश देने के बाद ही मामला कुछ हद तक शांत हुआ। जिसके बाद वे लोग पुसौर थाने में फोन करके उन्हें घटना से अवगत कराकर अपना बीच बचाव करके उक्त मामले की रिपोर्ट लिखाये हैं।
बहरहाल आबकारी उप निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद पुसौर पुलिस इस मामले में दो लोगों बोटलाल सिदार और छोटे लाल सिदार के खिलाफ धारा 121(1) 127, 132, 221, 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है।
46
