71 नक्सलियों ने हथियार डाले, दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता

by Kakajee News

सुकमा. नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां एक साथ 50 पुरुष 21 महिला नक्सली समेत 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया।

आत्मसमर्पण करने वालों में 30 नक्सली ऐसे हैं जिन पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये सभी लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे और विभिन्न नक्सली घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे।

पुलिस कार्यालय दंतेवाड़ा में सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई।

पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिलाया जाएगा। सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि इस कदम से नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा और बाकी नक्सली भी संगठन छोड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Related Posts

Leave a Comment