दुर्ग :- भिलाई 3 पुलिस ने बुजुर्ग रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखो रुपए को वसूली करने वाली नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया नौकरानी ने बुजुर्ग के वसूल पैसे से एक प्लॉट और अपने बैंक खाते में जमा की थी।
भिलाई 3 थाना क्षेत्र के बीएमवाई चरोदा के रहने वाले बुजुर्ग रेलवे कर्मचारी घर पर अकेले रहता था उन्होंने ने 2018 में घर के कामकाज और खाना बनाने के लिए एक नौकरानी रखा था जिसे 10 हजार रुपए महीना दे था। शुरुआत में महिला ठीकठाक काम करती थी लेकिन कुछ साल बाद महिला ने काम में लापरवाही और झगड़ा करना शुरू कर दी। और जब बुजुर्ग ने आपत्ति किया तो नौकरानी महिला बुजुर्ग से विवाद करने लगी और बलात्कार और छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। और बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध होने का हवाला देकर बुजुर्ग को डराती थी और इन धमकियों से डरकर पीड़ित ने पहले महिला को 3 लाख,7 लाख,और फिर 5 लाख रुपए के चेक के माध्यम से महिला को दिया। महिला ने 15 लाख वसूलने के बाद पीड़ित से 40 लाख की डिमांड रखी। बुजुर्ग इस डिमांड से परेशान होकर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बुजुर्ग रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर नौकरानी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताई कि उसने बुजुर्ग से 15 लाख रुपए के वसूलने की बात को स्वीकार की है। और 10 लाख रुपए के पंचशील नगर में एक प्लॉट खरीदा और 5 लाख रुपए अपने बैंक खाते में जमा की। पुलिस ने प्लॉट और बैंक खाते में जमा रकम को जब्त की है।पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
