48
जगदलपुर. परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी में रहने वाले 2 बच्चे व एक युवक गाय चराने के लिए जंगल गए हुए थे, जहाँ अचानक इन ग्रामीणों के ऊपर मधुमक्खी ने हमला कर दिया, किसी तरह से तीनों अपनी जान बचाकर वहां से भाग कर आ गए, जहाँ उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पंडरीपानी निवासी सुशिला 14 वर्ष, दीपशिखा 9 वर्ष व नड़गु 35 घर का गाय चराने के लिए सोमवार की सुबह जंगल गए हुए थे, अचानक किसी ने जंगल मे बने मधुमक्खी के छाते में पत्थर मार फरार हो गए थे, जिस कारण जैसे ही ये तीनो जंगल मे पहुँचे की अचानक से मधुमक्खी ने उन तीनो पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से सभी घायल हो गए, घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है,
