सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, स्कार्पियो के ऊपर बैठकर बनाई रील, युवती का काटा गया चालान

by Kakajee News

 

जगदलपुर. सोशल मीडिया में युवती के द्वारा स्कार्पियो के ऊपर बैठकर वीडियो बनाकर उसे रील बनाकर शेयर करना युवती को भारी पड़ गया, वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने युवती के खिलाफ चालान काटते हुए दुबारा ऐसी गलती ना करने की बात कही है,
बताया जा रहा है कि मामला दंतेवाड़ा जिले के सातधार का है, युवती ने ब्लैक कलर के स्कार्पियो के ऊपर बैठकर वीडियो बनाते हुए उसमें गाना एडिट कर उसे रील बनाकर शेयर कर दिया, वीडियो के सामने आते ही यातायात पुलिस दंतेवाड़ा ने युवती के गाड़ी नंबर के आधार पर उन्हें बुलवाया, जहाँ 23 सौ रुपये का चालान काटते हुए दुबारा ऐसा नही करने की हिदायत दी, वही दंतेवाड़ा पुलिस ने लोगो से अपील की है कि यातायात नियमो का पालन करने के साथ ही खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरे को भी सुरक्षित रहने दे,
बता दे कि इस घटना के एक दिन पहले ही दंतेवाड़ा यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया में एक वीडियो यहां के युवाओं ने शेयर करते हुए एक कार के ऊपर चढ़कर वीडियो को बनाया है, जहाँ एक युवा कार को रस्सी से खींच रहा है और बाकी के अन्य युवा कार की डिक्की से लेकर दरवाजे में लटककर वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे है, वीडियो के शेयर होते ही कई लोगो ने कमेंट करने के साथ ही यातायात के बारे में बताया, पुलिस ने युवाओं को खोज कर लड़को को समझाइश देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3500 रुपये का चालान भी काटा गया था,

Related Posts

Leave a Comment